भारतीय अशांति के जनक किसे कहा जाता है | bhartiya ashanti ka janak kise kaha jata hai


bhartiya ashanti ka janak kise kaha jata hai

क्या आप जानते हैं कि भारतीय अशांति के जनक किसे कहा जाता है नहीं तो हम इस आर्टिकल में आपको बताएंगे।

भारतीय अशांति का जनक बाल गंगाधर तिलक को कहा जाता है। वेलेंटाइन चिरोल ने बाल गंगाधर तिलक को भारतीय अशांति का जनक कहा था जिन्होंने सबसे पहले पूर्ण स्वराज्य की मांग की।

वेलेंटाइन चिरोल लंदन टाइम्स के संपादक थे। 1910 में द इंडियन अनरेस्ट नामक पुस्तक में लेखों का एक सेट प्रकाशित किया था जिसमें उन्होंने तिलक को भारतीय अशांति का जनक कहा था। बाल गंगाधर तिलक चिरोल के विरुद्ध मानहानि का मुकदमा लड़ने इंग्लैंड भी गए थे।

बाल गंगाधर तिलक ने नारा दिया, “स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा!”। स्वराज शब्द सबसे पहले बाल गंगाधर तिलक द्वारा दिया गया था। बाल गंगाधर तिलक को लोकमान्य तिलक के नाम से भी जाना जाता था।
 


बाल गंगाधर तिलक ने एक प्रमुख संगठन डेक्कन एजुकेशन सोसाइटी की स्थापना की आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा दिया था। उन्होंने पुणे में फर्ग्यूसन कॉलेज की स्थापना भी किया था। 

बाल गंगाधर तिलक ने एनी बेसेंट के साथ होम रूल आंदोलन (1916 -18) के दौरान एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। केसरी और मराठा दो अखबार बाल गंगाधर तिलक द्वारा शुरू किए गए थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post