विश्व की सबसे गहरी नदी कौन सी है | Vishwa ki sabse gehri nadi kaun si hai

Vishwa ki sabse gehri nadi kaun si hai, congo river image, कांगो नदी फोटो

दुनिया की सबसे गहरी नदी कौन सी है?


आप सभी आगंतुकों का हमारे ब्लॉग में स्वागत है। आपको दुनिया के अलग-अलग देशों में बहुत से ऐसे स्थान मिल जाएंगे जो प्रकृति की सुंदरता के प्रतीक हैं। यह प्रश्न हमे कई बार पूछा जाता है कि हमारे इस पुरे विश्व में सबसे गहरी नदी कौन सी है? चलिए जाने इस प्रश्न का उत्तर हम इस लेख में बताएंगे।

कांगो नदी दुनिया की सबसे गहरी नदी है। यह अफ्रीका महाद्वीप में स्थित है । कांगो नदी की गहराई लगभग 720 फीट (219.5 मीटर) है जो इसे दुनिया का सबसे गहरी नदी बनाती है। कांगो नदी में बहने वाले पानी का सबसे बड़ा स्रोत लुआलाबा नदी से आता है।

कांगो नदी को ज़ायरे नदी (Zaire River) के नाम से भी जाना जाता है। पश्चिमी अफ्रीका में मौजूद कांगो नदी अपनी सुंदरता और विशालता के कारण विश्व प्रसिद्ध है। कांगो नदी लुआलाबा और लुआपुला नदी के संगम से निकलती है। 

कांगो नदी की लंबाई लगभग 2,920 मील (4,700 कि.मी.) है जो इसे अफ्रीका महाद्वीप की दूसरी सबसे लंबी नदी है तथा जल की निर्वहन मात्रा (Discharge Volume) के आधार पर अमेज़न नदी के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी नदी बनाती है। 

कांगो नदी को खोजने वाला पहला यूरोपीय पुर्तगाली खोजकर्ता डिओगो कैम था। कांगो नदी का नाम कोंगो के प्राचीन साम्राज्य के नाम पर रखा गया है, जो कभी पश्चिम मध्य अफ्रीका में वर्तमान उत्तरी अंगोला में स्थित था। यह नदी अफ्रीका उच्च भूमि से निकलकर बहते हुए अटलांटिक महासागर में मिल जाती है। 

 
कांगो नदी मध्य अफ्रीका में सात देशों से होकर बहती है। सात देशों के नाम अंगोला, कैमरून, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, कांगो गणराज्य, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, तंजानिया और जाम्बिया है।

कांगो नदी का विस्तार लगभर पूरे रिपब्लिक ऑफ कांगो में फैला हुआ है। कांगो नदी का अधिकतर मार्ग घने तथा अभेद्य जंगलों से होकर बहती है| 

कांगो नदी इस कारण भी विश्व प्रसिद्ध है क्योंकि यह दुनिया के दूसरे सबसे बड़े वर्षावन से होकर बहती है। कांगो नदी भूमध्य रेखा को दो बार पार करती है। कांगो नदी स्टेनली और लिविंगस्टोन फॉल्स बनाती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post