भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति कौन थे | Bharat ke pratham uprashtrapati kaun the


Bharat ke pratham uprashtrapati kaun the

क्या जानते है कि भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति कौन थे नही तो हम इस आर्टिकल में आपको बताएंगे।

भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी थे। डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति का कार्यकाल 1952 से 1962 तक रहे और 1962 से 1967 तक भारत के दूसरे राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। 

डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक भारतीय दार्शनिक और राजनेता थे। डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक आदर्श शिक्षक और दार्शनिक के रूप में वह आज भी सभी के लिए प्रेरणादायक है।

डॉ. राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर 1888 को आंध्र प्रदेश में हुआ था। डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन को भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

डॉ. राधाकृष्णन को सोवियत संघ में भारत के राजदूत रहे थे। कम ही लोग जानते हैं कि उन्हें यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड का अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया था।
 

डॉ. राधाकृष्णन हिंदू और पश्चिमी दर्शन दोनों के एक अच्छे विद्वान थे। वे स्वामी विवेकानंद से भी गहरे प्रभावित थे। दोनों सभ्यताओं के बीच एक सेतु के जीवंत उदाहरण के रूप में उन्हें पूर्व और पश्चिम के विद्वानों द्वारा सम्मानित किया गया था।

राधाकृष्णन अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करने से पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध शिक्षाविद और विद्वान थे। 1931 में, उन्हें राष्ट्र संघ की बौद्धिक सहयोग समिति के लिए नामित किया गया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post