यूरोपीय संघ का मुख्यालय कहां है? | European sangh ka mukhyalay kahan hai

European sangh ka mukhyalay kahan hai

European sangh ka mukhyalay kahan hai


यूरोपीय संघ की नींव यूरोपीय कोयला और इस्पात समुदाय पर आधारित है, जिसे 1951 में अपने सदस्यों के बीच कोयला और इस्पात उद्योगों के प्रबंधन को एक साथ लाने के लिए स्थापित किया गया था।

यूरोपीय संघ के संस्थापक सदस्य देश फ्रांस, जर्मनी, इटली, बेल्जियम, नीदरलैंड और लक्ज़मबर्ग है। यूरोपीय संघ शब्द का प्रयोग पहली बार मास्ट्रिच संधि के साथ किया गया था, जो 7 फरवरी 1992 को लागू हुआ था।

यूरोपीय संघ का मुख्यालय बेल्जियम देश की राजधानी ब्रुसेल्स में है। यूरोपीय संघ का गठन 1 नवंबर 1993, मास्ट्रिच, नीदरलैंड में किया गया था।

यूरोपीय संघ में 27 सदस्य देश शामिल हैं। यूरोपीय संघ के देशों के नाम ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, बुल्गारिया, क्रोएशिया, साइप्रस गणराज्य, चेक गणराज्य, डेनमार्क, एस्टोनिया, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, हंगरी, आयरलैंड, इटली, लातविया, लिथुआनिया, लक्जमबर्ग, माल्टा, नीदरलैंड, पोलैंड, पुर्तगाल, रोमानिया, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, स्पेन और स्वीडन है।
 

यूरोपीय संघ की वेबसाइट के अनुसार, यूरोपीय संघ का उद्देश्य यूरोपीय नागरिकता स्थापित करना, स्वतंत्रता, न्याय और सुरक्षा सुनिश्चित करना, आर्थिक और सामाजिक प्रगति को बढ़ावा देना और दुनिया में यूरोप की भूमिका पर जोर देना है।

सदस्यता किसी भी देश के लिए एक लोकतांत्रिक सरकार, एक अच्छा मानवाधिकार रिकॉर्ड और अच्छी आर्थिक नीतियों के साथ खुली है।

Post a Comment

Previous Post Next Post