सुपर कंप्यूटर का जनक किसे कहा जाता है | super computer ka janak kise kaha jata hai

super computer ka janak kise kaha jata hai

सुपर कंप्यूटर का जनक किसे कहा जाता है?


सुपर कंप्यूटर एक ऐसा कंप्यूटर है जो कंप्यूटर के लिए उच्चतम परिचालन दर पर या उसके निकट प्रदर्शन करता है। सुपर कंप्यूटर का उपयोग वैज्ञानिक और इंजीनियरिंग अनुप्रयोगों के लिए किया जाता है। 

सुपर कंप्यूटर का जनक सीमोर क्रे को कहा जाता है। सीमोर क्रे और जेम्स ई. थॉर्नटन द्वारा सीडीसी 6600 सुपर कंप्यूटर का डिजाइन किया गया था। जिसे आम तौर पर पहला सफल सुपरकंप्यूटर माना जाता है। सीडीसी 6600 सुपर कंप्यूटर का निर्माता कंट्रोल डाटा कॉरपोरेशन था।

सीडीसी 6600 को रिलीज सितंबर 1964 में किया गया था।सीडीसी 6600 सुपर कंप्यूटर की मेमोरी 982 किलोबाइट तक थी जिसमे केवल सिंगल सीपीयू लगा था। सीडीसी 6600 की लागत लगभग 8 मिलियन डॉलर थी और बेचने की कीमत अनुमानतः 2,370,000 मिलियन डॉलर रखा गया था।

 
पहला सुपर कंप्यूटर सीडीसी 6600 उस समय के सबसे तेज कंप्यूटर की तुलना में 10 गुना तेज था। सीडीसी 6600 में 10 पेरिफेरल प्रोसेसर थे, जिनमें से प्रत्येक I / O के प्रबंधन और CPU की कतार को पूर्ण रखने के लिए समर्पित था।

सुपर कंप्यूटर का उपयोग : 1. मौसम का पूर्वानुमान लगाने के लिए। 2. इंजीनियरिंग और कम्प्यूटेशनल विज्ञान अनुप्रयोगों के लिए। 3. सैन्य और रक्षा के लिए। 4. विमान सेवाओं में। 5. वैज्ञानिक अनुसंधान और अन्य इतियादी।

Post a Comment

Previous Post Next Post